फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी-डे पर ली नशा न करने की शपथ

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एनसीसी-डे पर साहू जैन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स को दहेज नहीं लेने तथा नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साहू जैन कॉलेज मैदन में हुए कार्यक्रम में पहले परेड का आयोजन किया गया। भूतपूर्व एनसीसी आफीसर मेजर डॉ. एलएस बिष्ट ने परेड की सलामी ली। परेड के उपरांत आयोजित गोष्ठी में कैडेट्स ने देश सेवा का संकल्प लिया। लेफ्टिनेंट गुरुप्रीत सिंह और अनुपम माहेश्वरी ने कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। यहां से सभी कैडेट्स मार्च पास्ट करते हुए प्रेमधाम आश्रम पहुंचे और आश्रम की सफाई के साथ ही आश्रितों की सेवा भी की। प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एमडीएस इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। एमडीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. एडी जायसवाल, उदयराज सिंह और ऋषिपाल सिंह का सहयोग रहा।
कैडेट्स ने निकाली सद्भावना रैली
नगीना। एमएम इंटर कालेज और हिंदू इंटर कालेज में कैडेट्स ने एनसीसी दिवस मनाया। इस अवसर पर सद्भावना रैली निकाली गई।
एमएम इंटर कालेज में 32वीं बटालियन धामपुर की ओर से एनसीसी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा ने झंडी दिखा कर सद्भावना रैली को रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: कालेज परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। एनसीसी कैडेटों ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। देश के प्रति समर्पित रहने और देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कैडेट्स ने दहेज नहीं लेने और न ही देने की शपथ ली। इस अवसर पर कालेज समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उधर नगीना के हिंदू इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में 81 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डा. तेगबहादुर ने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय एकता व अनुशासन का पाठ पढ़ाता है।
विज्ञापन

सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं: मेजर
धामपुर। आरएसएम इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में शनिवार को एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाें से दर्शकों का मन मोहा। एनसीसी अधिकारियों ने इस दौरान कैडेट्स को करियर में सफल होने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

शनिवार को एनसीसी दिवस के मौके पर आरएसएम इंटर कॉलेज में कैडेट्स की परेड हुई। इसके बाद कैडेट्स ने भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। अंडर ऑफिसर कंचन, रूबी, निधि की ओर से प्रस्तुत देश भक्ति गीत की सराहना की गई। मेजर सूरजभान ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, हमें यहां खुद अपना आधार बनाना होता है। सूबेदार अनिल कुमार लिंबू और सूबेदार क्वाटर मास्टर बलवीर सिंह भी उपस्थित रहे। ऑफिसर मुकेश कुमार ने संचालन किया। कार्यक्रम हेमंत बिष्ट, संभव, लकी, राहुल, आशुतोष आदि ने प्रस्तुत किए। उधर, आरएसएम डिग्री कालेज में कार्यक्रम का प्रारंभ अंशु रानी के स्वागत गीत और सपना बिष्ट के सत्यम शिवम सुंदरम नृत्य से किया गया। ग्रुप डांस में प्राची, श्वेता, काजल, आकांक्षा, शोभा ने जमकर डांस किया। रूपेश, दीपांशु, देवदत, प्रेम चौहान आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. एलबी रावल ने किया। अध्यक्षता कैप्टन डा. आरएस चौहान ने की। केएम इंटर कालेज और राधा इंटर कालेज में भी एनसीसी दिवस पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें