धामपुर। मकरंदपुर मानक के प्रधान के खिलाफ शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने और विकास कार्य न कराने के मामले में डीएम ने जांच टीम गठित कर दी जांच शुरू कर दी है।
गांव की सुमन, विनोद कुमार ने डीएम को सौंपे शपथ पत्र में आरोप लगाया था कि प्रधान ने अब तक गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए। सभी रास्ते बदहाल पड़े हुए हैं। फिर भी प्रधान ने विकास विभाग को गांव में खड़ंज्जे लगवाने की रिपोर्ट सौंपी है। शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। गांव में कभी ग्राम पंचायत की बैठक तक आयोजित नहीं की गई। सभी प्रस्ताव प्रधान ने स्वयं ही पारित कर शासन तक भेज डाले। डीएम ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच को तीन सदस्य टीम गठित कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट के बारे में अवगत करा दिया है। उधर, प्रधान ने आरोप गलत बताए।