फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिसोतरा के ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। अपात्रों का बीपीएल सूची में नाम शामिल करने के विरोध में जांच टीम के समक्ष ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव तिसोतरा के कुछ ग्रामीणों ने एक माह पूर्व बीडीओ को शिकायती पत्र सौंपकर अपात्र लोगों के नाम बीपीएल सूची में शामिल करने की शिकायत की थी। बीडीओ ने जांच एडीओ कोऑपरेटिव संतलाल को सौंपी थी। कोई भी अधिकारी जांच के लिए गांव में नहीं पहुंचा। शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी दीपक शर्मा एपीएल व बीपीएल कार्डों के सत्यापन को गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने हंगामा किया। बुद्ध सिंह, नेतराम सिंह, मुन्नू, हरपाल, दयाराम, ब्रह्मपाल, मुकेश, सतीश, रामपाल, सुरजा सिंह आदि का आरोप था कि पक्के मकान वाले ग्रामीणों के नाम बीपीएल सूची में शामिल कर दिए गए हैं, जबकि गरीब लोगों को योजना के लाभ से वंचित रखते हुए उनके नाम बीपीएल सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। आरोप है कि कार्डों का सत्यापन घर-घर जाकर होना चाहिए था, जबकि अधिकारी एक ही स्थान पर बैठक सत्यापन की इतिश्री कर लेते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी पर कुछ ग्रामीणों से हमसाज होकर उन्हें लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। बीडीओ रामपाल सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की थी। यदि कार्डों के सत्यापन में लापरवाही बरती गई होगी, तो संबंधित जांच अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें