फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीताने का आह्वान

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। बसपा के वेस्ट यूपी के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद अली ने नगीना लोकसभा सीट के घोषित प्रत्याशी गिरीश चंद सिंह के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताआें को पार्टी उम्मीदवार को जीताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कांशीराम आवास कॉलोनी के निकट आयोजित कार्यक्रम में मुनकाद अली ने कहा कि विस चुनाव में पार्टी के लोगाें को साजिश के तहत हराया। जबकि वोट परसेंटेज में बढ़ोत्तरी हुई है। कार्यकर्ता विस चुनाव के परिणाम को देखकर मायूस न हो। इस बार लोकसभा प्रत्याशी गिरीश चंद सिंह को भारी मतों से जीत दिलाकर संसद में भेजें।
उन्होंने कहा पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पीलीभीत में भाजपा नेता वरुण गांधी ने भड़काऊ भाषण देकर प्रदेश में दंगा कराने का प्रयास किया था, तभी प्रदेश की सीएम मायावती ने वरुण को जेल भेजा। जबकि मुसलमानाें का हितैषी कहलाने वाले मुलायम सिंह यादव ने उसके सारे मुकदमों को खत्म करने की बात कहकर मुसलमानों की भावनाआें से खेलने का काम किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर बढ़ापुर के विधायक मुहम्मद गाजी ने कहा कि सपा सरकार में दलित और मुसलमानों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। सत्ता में आने पर अत्याचार का बदला लेकर रहेंगे। इससे पहले आयोजक ने मुख्य अतिथियाें का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्ठ अतिथियों का सम्मान किया। इसमें पूर्व विधायक अशोक राणा, तसलीम अहमद नजीबाबाद, ओम कुमार नहटौर, अतीक अहमद, नत्थू सिंह, आदिज चौधरी, धनीराम सिंह, राजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, सुबोध पाराशर, हाजी उस्मान, इस्लाम अली आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता चौ. जगराम सिंह ने की। प्रत्याशी गिरीश चंद सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें