धामपुर। चीनी मिल की ओर से तौल के लिए आने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दस हजार वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। बुधवार को 150 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
डीएसएम ग्रुप के अधिशासी अध्यक्ष संदीप शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मिल में गन्ना तौल के लिए आने वाले वाहनाें पर रिफ्लेक्टर लगवाएं जाएंगे ताकि किसानों हादसों का शिकार ना हो सकें। रिफ्लेक्टर नहीं लगा होने के कारण पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आगे चलने वाले वालों वाहनों का आभास सही से नहीं हो पाता है। रिफ्लेक्टर लगने से कोहरे के दौरान होने वाली घटनाओं पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि मिल की ओर से लगभग 10 हजार वाहनों को इसका लाभी मिलेगा। इस दौरान गन्ना महाप्रबंधक एमआर खान, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक आजाद सिंह, कुलदीप शर्मा, संदीप शर्मा और सतीश पांडेय आदि शामिल रहे।