फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोपुर ने जीता कबड्डी खिताब

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। आलोपुर कबड्डी टीम ने रोमांचक मैच में मायापुरी टीम को पराजित कर कबड्डी खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

जलालाबाद की कचहरी सराय नई बस्ती में ब्लाक स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। सोमवार देर रात खेले गए रोमांचक फाइनल में आलोपुर ने मायापुरी टीम को 12-6 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि सेवा समिति के इस्लामुद्दीन ने विजेता टीम के कप्तान नरदेव को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। फाइनल से पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में मायापुरी ने जलालाबाद को 22-5 तथा आलोपुर ने धनसीनी को 21-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। अन्य मैचों में जलालाबाद ने फजलपुर को, धनसीनी ने हुंमायुपुर को, आलोपुर ने गाजीपुर को, हुंमायुपुर ने जलालाबाद को, मायापुरी ने रम्मनवाला को, जलालाबाद ने ज्वाली को, हुंमायुपुर ने धनसीनी को, ज्वाली ने बौरेकी टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

रेफरी मुंशी मुहम्मद कामिल और अकरम रहे। इस अवसर पर नसीम, मुहम्मद अतीक, गुफरान, मुहम्मद इरशाद, जाकिर, नदीम, नईम, शहवाज, सलमान, निसार कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें