फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गांव में जुलूस-ए-जुलजना और अलम बरामद

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। हजरत इमाम हुसैन की शहादत नम आंखों से याद करते हुए मंडावली के नया गांव में जुलूस-ए-जुलजना और अलम बरामद किया।
विज्ञापन

शिया समाज ने मुहर्रम की पांचवीं तारीख पर गांव मिर्जापुर सैद उर्फ नया गांव में मातमी जुलूस बरामद किए। जुलूस से पूर्व शकील जाफरी के आवास पर हुई मजलिस में हरिद्वार से पहुंचे मौलाना जीशान हैदर ने इस्लाम और दीन की हिफाजत के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों का जिक्र किया। उन्होंने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों से सबक लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

मजलिस के बाद जुलूस-ए-जुलजना और अलम बरामद किया। परंपरागत रास्तों से जुलूस ने गश्त की। अंजुमन सिपाही अब्बासिया हुसैनपुर, अंजुमन सज्जादी जालपुर, अंजुमन अब्बासिया मुंडा खेड़ा समेत कई अंजुमन ने जुलूस में शिरकत कर नोहा ख्वानी और मरसिया ख्वानी पेश की। इसमें गुफरान जमील, हमीद हुसैनपुरी, मौलाना अफजाल हुसैन, हाजी अनवार हुसैन, जामिन अब्बास, छोटे शाह, गमख्वार हुसैन, मुन्ने खां, शमशाद हुसैन, जफर अली, सईद अब्बास आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें