फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवती प्रेमी संग मिली

Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। नांगलसोती से गत बीस दिनों से लापता युवती को प्रेमी सहित नांगल पुलिस ने गिरफ्त कर लिया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नांगल सोती से नौ सितंबर को एक युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। युवती के पिता ने थाना क्षेत्र के एक गैर संप्रदाय युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उक्त युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा था। थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार को युवती की मुजफ्फरनगर जिले में बीआईटी तिराहे पर एक युवक के साथ खड़े होेने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुुंची तो दोनो पुलिस को देख भागने लगें। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनुज पुत्र कालू निवासी बरियापुर थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर बताया। युवती का कहना है कि उसने उक्त युवक के साथ मंदिर में शादी की है। उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने युवती को मेडिकल हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। जबकि युवक को हिरासत में ले रखा है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर हिरासत में लिए युवक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें