फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेंड पर महिला से लूट

Sat, 29 Sep 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। रोडवेज बस स्टेंड के सामने भीड़भाड़ वाले इलाके में एक महिला से दो युवक लूटपाट कर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहे। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सिजौली निवासी मगन सिंह की पत्नी बबीता स्वास्थ्य विभाग में आशा पद पर कार्यरत है। बबीता बिलाई बैंक से रुपये निकालकर स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। इसी दौरान रोडवेज बस स्टेंड के सामने दो युवक उससे रास्ता पूछने लगे। मौका देखकर युवकों ने बबीता से बैग व कानों के कुंडल छीन लिए। बबीता के शोर मचाते ही दोनों बदमाश स्वास्थ्य केंद्र की तरफ भाग गए। मौके पर आसपास के दुकानदार पहुंचे, उन्होंने बदमाशों को तलाशा मगर कोई नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। बबीता ने पुलिस को बताया कि बैग में 21 सौ रुपये व जरूरी कागजात हैं। उसने अज्ञात युवकों ने नाम तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें