फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण नही करेंगे शिव सैनिक

Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जलीलपुर में पिछले दिनों स्कूल हादसे में छह बच्चों की मौत पर शोक जताया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घटना से आहत होने के कारण पार्टी के सभी कार्यालयों पर ध्वजारोहण नहीं करने का निर्णय लिया है। इस दौरान शिवसैनिकों ने शिक्षा विभाग के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर मुंडन कराया।
विज्ञापन

बागड़पुर में क्षेत्रिय कार्यालय पर हुई पार्टी की बैठक में जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि जलीलपुर हादसा क्षेत्र के लिए एक दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि इससे आहत शिवसैनिक स्वतंत्रता दिवस पर अपने किसी कार्यालय पर ध्वजारोहण नहीं करेंगे। इस दिन मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। बैठक में शासन प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने पर रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने के विरोध में मुंडन कराया। रविंद्र कुमार ने अध्यक्षता और विकास त्यागी ने संचालन किया। विकास वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, जसवंत सैनी, रूप सिंह सैनी, विचित्र आर्य, देवेश चौधरी, मोहित डबास, गौरव चौधरी, महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें