फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर किसानों का 961 करोड़ रुपया बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों पर किसानों का 961 करोड़ रुपया बकाया
विज्ञापन

बिजनौर। शासन, प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी चीनी मिलों ने अब तक किसानों का शत प्रतिशत गन्ना भुगतान नहीं किया है। किसान अब ब्याज सहित गन्ना भुगतान की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनको कभी ब्याज नहीं मिलता है, जबकि वे किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज देते हैं। इस बार किसान ब्याज हर हाल में लेने की बात कर रहे हैं।
गन्ना भुगतान के लिए हर सप्ताह चीनी मिलों को लक्ष्य दिया जाता है। डीएम रमाकांत पांडेय खुद भुगतान की समीक्षा बैठक करते हैं। शासन द्वारा भी चीनी मिलों के भुगतान की लगातार जानकारी ली जा रही है। भुगतान के लिए सभी चीनी मिलों को नोटिस भी जारी हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद चीनी मिलों ने अब तक शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया है। गन्ना एक्ट के अनुसार 14 दिन के अंदर भुगतान न करने पर चीनी मिलों को किसानों को ब्याज देना होता है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। चीनी मिल इस बार लॉक डाउन की वजह से चीनी उठान न होने व चीनी के दाम गिरने को भुगतान न होने की वजह बता रहे हैं। लेकिन किसानों का ब्याज कई साल से बकाया चल रहा है। अगले पेराई सत्र के शुरू होने से पहले गन्ना भुगतान शत प्रतिशत होने की उम्मीद बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो किसानों का भी ब्याज माफ करे सरकार
भाकियू के युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि किसानों को ब्याज सहित गन्ना भुगतान मिलना चाहिए या जिन किसानों का मिलों पर बकाया है उनके ऋण का ब्याज सरकार को माफ करना चाहिए। एकतरफा कार्रवाई से अब काम चलने वाला नहीं है और न ही किसान अब ऐसा होने देगा।
चीनी मिल गन्ना खरीद भुगतान बकाया ब्याज
धामपुर 758.44 559.73 198.70 5.77
स्योहारा 687.88 608.16 79.71 7.50
बिलाई 469.79 237.73 232.05 13.04
बहादरपुर 383.97 321.98 61.98 1.94
बरकातपुर 454.31 354.82 99.49 8.77
बुंदकी 410.47 353.12 57.34 1.03
चांदपुर 208.50 88.16 120.33 3.95
बिजनौर 130.87 48.52 82.34 3.85
नजीबाबाद 166.31 136.32 29.98 1.11
कुल 3670.56 2708.58 961.98 46.99
नोट : आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं। भुगतान, बकाया व ब्याज करोड़ रुपये में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें