फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 21 प्रजातियों की तैयार हो रही 9.52 लाख पौध

Thu, 24 Apr 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। वन विभाग की ओर से धामपुर के अल्हैपुर गांव की नर्सरी में 21 प्रजातियों की लगभग 9.52 लाख पौध तैयार की जा रही हैं। इन सभी पौधों को जुलाई में वन निदेशालय लखनऊ के अधिकारियों के आदेश पर रोपित किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेंजर गोविंद राम गंगवार ने टीम के साथ नर्सरी का निरीक्षण किया। नर्सरी में काम रही महिलाओं को जरूरी निर्देश दिए। रेंजर ने बताया कि इस सत्र में धामपुर रेंज में करीब 5.12 लाख पौधों को रोपित किया जाएगा।



वन रेंज में सर्प मित्र की तैनाती

सरकार के आदेश पर रेंज में नहटौर निवासी भरत भास्कर को सर्प मित्र नियुक्त किया गया है। क्षेत्र में किसी के घर आंगन या जंगल आदि में कई खतरनाक सांप हैं। वह प्रयास किए जाने के बाद भी स्थान छोड़कर नहीं जा रहा है तो क्षेत्र के लोग सर्प मित्र भरत भास्कर की मदद से सर्प को पकड़वा कर वनों में छुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें