नगीना। हाईस्कूल की परीक्षा दे रही एक छात्रा की अचानक ब्लड प्रेशर कम हो जाने के कारण तबीयत खराब हो गई। सूचना पर पहुंची चिकित्सक की टीम ने छात्रा का उपचार किया।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव भोगली निवासी सतीश शर्मा की बेटी अनु शर्मा हिंदू इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की प्रथम पारी में परीक्षा दे रही थी। करीब नौ बजे उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। कक्ष निरीक्षक ने सूचना केंद्र व्यवस्थापक को दी। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार को सूचना मिलते ही तत्काल स्वास्थ्य टीम को परीक्षा केंद्र पर भेजा गया। वहां पर स्वास्थ्य टीम द्वारा उपचार किया गया। बाद में हालत में सुधार होने पर छात्रा ने परीक्षा दी। चिकित्सा प्रभारी नवीन कुमार ने बताया की छात्रा का ब्लड प्रेशर लो हो जाने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी। सूचना पर छात्रा के परिजन परीक्षा केंद्र पहुंचे बाद में अपने साथ ले गए।