फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों से जेल में मिला कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों से जेल में मिला कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के चुनाव प्रचार का विरोध करने वाले दो युवकों को जेल भेजने की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जेल में दोनों युवकों से मिला और जेल अधीक्षक से मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल जिला महामंत्री मुनीश त्यागी के नेतृत्व में जेल अधीक्षक से मिला और ज्ञापन देकर बताया कि तीन दिन पूर्व चांदपुर में भाजपाई प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उदय त्यागी और अर्पित नामक युवकों के मात्र यह कहने पर कि सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। चिताओं की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई और तुम्हें प्रचार की पड़ी है। आरोप है कि दोनों का यह कहना इतना बुरा लगा कि उन्हें जेल जाना पड़ा। केंद्र और प्रदेश सरकार से जनता तंग आ चुकी है। लोकसभा चुनाव में लोग इसका बदला अवश्य लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें