फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना मंडावर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद शकूरपुर निवासी जाहिद (32) व मंडावर निवासी उसका साथी उवैश बाइक से मंडावर से नहटौर स्थित एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मंगलवार की रात लौटते समय झालू-नहटौर मार्ग पर स्थित गांव सैदपुर के सामने पहुंचने पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को उठाकर सीएचसी पर भर्ती कराकर मामले की सूचना पुलिस को दी। वहां के चिकित्सकों ने जाहिद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी उवैश को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक सवार अगर हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें