फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो श्रद्धालुओं ने गंगा मेले में जमाया डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा मेले में जमाया डेरा
विज्ञापन

विदुर कुटी। भागीरथी के तट पर दो लाख श्रद्धालुओं ने डेरा जमा दिया है। गंगा किनारे पूरी तरह तंबुओं का शहर बस चुका है। ट्रैक्टर-ट्राली व भैंसा बुग्गी से श्रद्धालुओं के काफिला मेले में पहुंच रहे हैं। रात-दिन श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। मेले में हर गतिविधियों पर नजर रखने को आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं गंगा बैराज पर भी मेला लगा है। गंगा के तट के आसपास दुकानें सज गई हैं। बड़ी तादाद में श्रद्धालु बैराज पर भी पहुंच रहे हैं।
विदुर कुटी के सामने भागीरथी के तट पर हर साल मेला लगता है। कई लाख श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं। मेले में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने पहुंचकर डेरा जमा दिया है। तटीय क्षेत्र में तंबुओं का अस्थायी शहर बस गया है। मंगलवार को दिन में श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचना शुरू हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली व भैंसा बुग्गी से श्रद्धालुु मेले में अपने परिजन के साथ जा रहे हैं। रास्ते में मौज-मस्ती करते ये श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का कारवां रुक नहीं रहा है। दूर तक श्रद्धालुओं के वाहनों की लाइन नजर आ रही है। मेले में जिधर भी नजर डालो, उधर ही तंबू लगे नजर आ रहे हैं। दिनभर श्रद्धालु अपने तंबू लगाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

झूलों व सर्कस का लिया आनंद
मेले में आए बच्चे जहां झूलों तथा सर्कस का आनंद उठा रही हैं, वहीं महिलाएं मेले में लगा मीना बाजार उनके लिए खरीदारी का केंद्र बना हुआ है। बाजार में महिलाएं तथा बच्चों ने जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
गहरे जल में जाने वालों को रोकेगी पुलिस
पुलिस प्रशासन ने गंगा के किनारे बड़ी मात्रा में बेरीकैडिंग कराई है, ताकि श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली गंगा के किनारे न जाए। बेरीकैडिंग के समीप पुलिसकर्मी बैठकर निगरानी करेंगे। यह श्रद्धालुओं को गहरे जल में जाने से रोकेंगे। मेले में हर साल निशुल्क भंडारे का आयोजन करने वाले बाबा संत रामनाथ का डेरा भी लगा है। अन्य आश्रमों के द्वारा भंडारे का आयोजन गया है।
मोटरवोट से करेंगे निगरानी
मेला प्रभारी धमेंद्र सिंह के मुताबिक मेले में इस बार मोटर वोट से पुलिस गंगा में गश्त करेगी। श्रद्धालुओं की मदद के साथ उनकी सुरक्षा भी करेगी। मोटर वोट में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

गंगा किनारे हुई आरती
विदुर कुटी गंगा मेले में बुधवार शाम आरएसएस व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गंगा किनारे आरती की। आरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालु उमड़े। आरती में प्रशांत महर्षि, महेश कुमार, राघव मेहरा, भरत गर्ग, दीपक कुमार, गंगा विचार मंच नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल, हर्ष समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें