फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों की रिकवरी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों की रिकवरी बढ़ी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की चीनी मिलों की रिकवरी पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। रिकवरी पर अधिक बारिश का असर होने की आशंका निर्मूल साबित हो रही है। रिकवरी बढ़ोतरी से प्रति क्विंटल अधिक चीनी बनेगी। इससे किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय से हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिल नवंबर के पहले सप्ताह से चलनी शुरू हुई हैं। सबसे पहले बिलाई चीनी मिल ने दो नवंबर ने गन्ना पेराई शुरू की है। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों को छोड़कर सात मिलों में पेराई शुरू हो गई है। चीनी मिल पिछले साल के मुकाबले 15 दिन देरी से चली हैं। इस साल बारिश औसतन अधिक हुई है। इसलिए चीनी मिल रिकवरी कम रहने की आशंका जता रहे थे। परंतु चीनी मिलों की आशंका निर्मूल साबित हो रही है। बिलाई चीनी मिल ने पिछले सालों के चालू माह के मुकाबले लगातार अप्रत्याशित बढ़त बनाई हुई है। गन्ना विभाग के अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती के अनुसार सभी चालू चीनी मिलों की रिकवरी में पिछले साल के मुकाबले .20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रिकवरी में बढ़ोतरी चीनी मिलों के लिए मुनाफे का सौदा होने के साथ किसानों के लिए भी फायदेमंद हैं। गन्ने से प्रति क्विंटल चीनी अधिक बनेगी। मिलों का पैसे का रोटेशन बढ़ने से गन्ना भुगतान में तेजी आएगी। मिल चलने की तारीख से 15 नवंबर तक बिलाई चीनी मिल की ड्यू रिकवरी 10.42 प्रतिशतए धामपुर की 9.91 प्रतिशत, बहादरपुर की 10.71 प्रतिशत, नजीबाबाद की 9.93 प्रतिशत है। बरकातपुर चीनी मिल 14 नवंबर को चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें