फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की बकाया धनराशि का हो भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की बकाया धनराशि का हो भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की तहसील स्तर की बैठक में किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। किसानों के बकाया गन्ने की धनराशि का भुगतान अविलंब कराने पर जोर दिया गया। बिजनौर व चांदपुर शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गन्ना समिति कार्यालय के प्रांगण में भाकियू के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर चिंता जताई। वक्ताओं ने ओलावृष्टि से धान की फसल का नुकसान होने पर किसानों को फसल बीमा की धनराशि का भुगतान कराने पर जोर दिया। बिजनौर, व चांदपुर शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू कराने की तिथि प्रशासन द्वारा घोषित की गई थी। पर अभी तक दोनों चीनी मिल शुरू नहीं हुई है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिलों में इंडेंट जारी नहीं होने पर 21 तारीख का प्रस्तावित बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। किसानों के दाखिल खारिज जल्द कराने पर जोर दिया गया। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में रामअवतार सिंह, डॉ. विजय चौधरी, जगदीश कुमार, अतुल कुमार, विकार अहमद, नरेंद्र कुमार, कामेंद्र सिंह, राजकुमार, छज्जू सिंह, नैपाल सिंह, सुभाष, अवधेश कुमार आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन पंकज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें