होमगार्ड ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
बिजनौर। रोडवेज परिसर में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी युवक को होमगार्ड ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सोमवार की अचानक एक युवक रोडवेज परिसर में आकर हंगामा करने लगा। राहगीरों और यात्रियों से वह गाली गलौच करने लगा। डयूटी पर तैनात होमगार्ड ने ऐसा करने से मना किया तो वह उससे भी अभद्रता करने लगा। होमगार्ड ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। होमगार्ड यशपाल के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में धुत्त था और युवक परिसर वहां से गुजर रही एक मंदबुद्धि युवती की अस्मत लूटने का प्रयास कर रहा था।
शिविर लगा
गंज दारानगर। सोमवार को गांव गंज में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में सैनी धर्मशाला गंज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता डा. नरेश पाल ने किया। स्वास्थ्य शिविर मे चिकित्सकों ने 76 मरीजो को दवाई देकर स्वास्थ्य का परीक्षण किया । अधिक वर्षा होने के कारण शिविर में कम मरीज पहुंचे । शिविर में मुख्य रूप से विदुर कुटी मंडल अध्यक्ष , ललित चौधरी युवा भाजपा नेता राजू उपाध्याय, अमरजीत चौधरी, रणवीर सिंह, डा. हेमेंद्र सिंह, डा. आयुषी, डा. सचिन कुमार तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर की जांच टीम उपस्थित रही।
बाइक चोरी
बरुकी। ग्राम सिकेड़ा निवासी कामेंद्र सिंह गांव बरुकी के निकट अपने खेत पर काम करने गया था। खेत के पास स्थित चकरोड पर बाइक छोड़कर कामेंद्र खेत में जाकर काम करने लगा । वापस कामेंद्र चकरोड पर पहुंचा तो वहां बाइक नहीं मिली। बाइक चोरी की पुलिस का तहरीर दे दी हैं।