फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्यता के साथ निकली धामपुर में भगवान गणेश की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में निकाली भगवान गणेेश की शोभायात्रा
विज्ञापन

धामपुर। श्री गणेश चौथ समिति के तत्वावधान में शनिवार दोपहर नगर में भव्य शोभायात्रा निकली गई। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। भगवान श्रीगणेश जी की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में श्रद्धालु भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण करते चल रहे थे। शोभायात्रा का उद्घाटन विधायक अशोक राणा ने नारियल फोड़कर किया। विधायक ने समिति के सदस्यों के प्रयास की सरहना करते हुए कहा कि आध्यात्म के क्षेत्र में वास्तव में धामपुर धार्मिक नगरी है। यहां पर धर्म के क्षेत्र में प्रतिदिन कार्यक्रम होते रहते हैं।
विज्ञापन

श्रीगणेश समिति की ओर से धामपुर पिछले कई दशकों की तरह से इस बार भगवान गणेेश की शोभायात्रा निकाली। शनिवार को समिति के सदस्यों ने पहले बड़ी मंडी में भगवान गणेश की वंदना की। पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दोपहर के बाद गणेेश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधायक अशोक राणा, पूर्व विधायक डॉ. इंद्र देव सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, भाजपा नगराध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, जयवीर सिंह सिसौदिया, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. एनपी सिंह, अध्यक्ष डॉ. आदित्य अग्रवाल, संरक्षक विजय जैन, नवीन भटनागर संयम जैन, छोटे लाल सैनी आदि ने नारियल फोड़कर किया। शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहा था। यात्रा में श्रीगणेेश के अलावा देवी देवताओं की कई झांकियां शामिल रहीं। डीजे पर कलाकार डांस कर रहे थे। नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि यात्रा में कोतवाल संजय कुमार पांचाल पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहा। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष लाला नरेंद्र कुमार अग्रवाल, दीपेंद्र सिंह चौहान, अनिल कुमार, जयगोपाल सक्सेना, गोविंद शरण गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, दिनेश चंद्र, अग्रवाल नवीन, सचिन कुमार अग्रवाल, मुखिया लाला लाजपतराय, मनोज कुमार, भूपेंद्र सैनी, संजय अग्रवाल, अवनि सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें