फूड विदाउट फायर व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन
नजीबाबाद । आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेशनगर में फूड विदाउट फायर व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इंटर सदन के कई हाउस के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के निर्देशन में बालिकाओं को पाक कला में निपुण बनाने के लिए फूड विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया । जूनियर वर्ग के टैगोर सदन के बच्चों ने रॉ फूड्स और सीनियर वर्ग के पटेल सदन के बच्चों ने स्प्रूट फूड से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।
टैगोर सदन में गौरांगी अग्रवाल, जपलीन कौर, माही मित्तल, ध्रुव, क्षिति शर्मा और नूतन राज ने तथा पटेल सदन के सीनियर वर्ग में इनाज राशिद, मोहक वैश्य, उज्ज्वल चौहान, कलश, तनिशा भारद्वाज और वान्या चौहान शामिल थे। प्रधानाचार्या ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।