फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हले दिन 600 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग और हकीम महताबउद्दीन हाशमी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में मदरसा बनी हाशमी में रविवार को पहले दिन 600 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। हज यात्रियों का टीकाकरण के अलावा उन्हें पोलियो की दवा भी पिलाई गईं।
विज्ञापन

मदरसे में लगे टीकाकरण कैंप में सुबह से ही बड़ी तादाद में लोग टीकाकरण कराने पहुुंचे। इसमें ट्रस्ट के लोगों ने भी हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का सहयोग किया। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद असलम ने कहा कि हज यात्रा पर जाने वाले लोग अपने साथ कम से कम और केवल जरूरी सामान ही लेकर जाएं। ताकि सफर में परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने टीकाकरण कराने आए लोगों को पूरे अरकान अदा करने की हिदायत पेश की। अंत में डा. सिराजुद्दीन हाशमी ने हज यात्रा की मुबारकबाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग के डा. आईएस अंसारी, अमित यादव, नुसरत जहां, मंजू, कविता का सहयोग रहा। इस मौके पर आदिल अंसारी, मुहम्मद अकरम, मतीन सिद्दीकी, अब्दुल मलिक, शहजाद, मुशाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें