नजीबाबाद। सहारनपुर-लखनऊ और ऋषिकेश बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन रेलवे ने 22 मई 2018 तक के लिए टाल दिया है। रेलवे ने 16 मई 2018 से इन ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया था, लेकिन अब एक सप्ताह और ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाएगा।
सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली 54251 अप और 54252 डाउन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अब 22 मई 2018 से होगा। रेलवे ने 16 मई से इन ट्रेनों का संचालन शुरू करने के फैसले को वापस ले लिया। कुछ समय से पैसेंजर ट्रेन बंद होने से सहारनपुर से लखनऊ के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों सहित लंबी दूरी के साधारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे ने ऋषिकेश बांदीकुई के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54263 अप तथा 54264 डाउन का संचालन 22 मई से शुरू करने की सूचना रेलवे स्टेशन को दी है।