फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। क्राइम ब्रांच की टीम ने अफजलगढ़ में एक स्थान पर छापा मारकर आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे दो लोगों को दबोचा है। एक साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए दोनों लोगों के पास से एक लाख 17 हजार 600 रुपये, एक एलईडी, छह मोबाइल व चार रजिस्टर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने अफजलगढ़ में एक मकान पर छापा मारकर अफजलगढ़ के मोहल्ला नायक सराय निवासी इब्राहीम, शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी वसीम अहमद को आईपीएल मैच पर सट्टा खेलते हुए दबोचा हैं। एक साथी अफजलगढ़ की जामा मस्जिद के पास रहने वाला हाफिज इरशाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं। पकड़े गए दोनों सट्टा खेलने वालों के पास से एक लाख 17 हजार 600 रुपये एक एलईडी, छह मोबाइल व चार रजिस्टर मिले है। रजिस्टर में सट्टा खेलने का लेखा जोखा हैं। दोनों काफी समय से आईपीएल मैच पर सट्टा खेल कर लाखों के वारे न्यारे कर रहे थे। स्वाट टीम के प्रभारी राजीव कुमार के मुताबिक जिले में अभी कई जगह से आईपीएल मैच पर सट्टा खेलने की सूचना मिल रही है। टीम ने सट्टा खेलने वालो को दबोचने के लिए जाल बिछा रखा है। जल्द ही सट्टा खेलने वाले कपड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें