नींदडू़ । भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान करीब 10 वर्ष पूर्व एक विवाद के निपटारे के सिलसिले में नींदडू़ आए थे। उन्होंने तब चुनावी मतभेद भुलाकर प्रधान पद के दो प्रतिद्वंद्वियों को एक मेज पर बैठे देखकर न केवल उनकी सराहना की थी, अपितु इसे वास्तविक राजनीति का हिस्सा बताया था।
करीब 10 साल पहले नींदडू़ खास के प्रधान पद के चुनाव में सैयद गुलजार अहमद तथा फिरासत हुसैन आमने सामने थे। इस चुनाव में गुलजार अहमद चुनाव को जीत तथा फिरासत हुसैन को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव होने के कुछ ही दिनों बाद एक विवाद की जानकारी और उसके निदान के लिए विधायक लोकेंद्र चौहान नींदडू़ आए तथा गुलजार अहमद प्रधान के आवास पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद फिरासत हुसैन भी विधायक से मुलाकात के लिए प्रधान के आवास पर पहुंच गए। उस समय फिरासत हुसैन भाजपा में थे। जब विधायक लोकेंद्र चौहान को मालूम हुआ कि गुलजार अहमद और फिरासत हुसैन कुछ समय पहले प्रधानी के इलेक्शन में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, तो वह बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने जीते व पराजित उम्मीदवार को एक मेज पर बैठे देख उनके इस कदम की दिल खोलकर सराहना की तथा इसे असली राजनीति का एक हिस्सा बताया था। उनका कहना था कि चुनाव में हार-जीत स्वाभाविक है।