फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों ने विधायक से की अवैध वसूली की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों ने विधायक से की अवैध वसूली की शिकायत
विज्ञापन

मंडावर(बिजनौर)। भाजपा विधायक सुचि चौधरी ने गांव तीतरवाला निवासी गौरी शंकर मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर भंडारे का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि त्योहार धर्म के प्रति जागृत करते हैं। इस दौरान कांवड़ियों ने विधायक से पुलिस पर कांवड़ियों से ही अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। कांवड़ियों ने एसओ जसवीर सिंह के सामने ही आरोप लगाया कि पुलिस बालावाली चौकी पर कांवड़ियों की भी चेकिंग कर रही है। कांवड़ियों से ही 200 से 300 रुपये तक लिए गए हैं। मंडावर थाना पुलिस आरोपियों को तो पकड़ती नहीं और कांवड़ियों से अवैध वसूली कर रही है। विधायक ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गांव में हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे कांवड़िए
नींदडू़(बिजनौर)। मंगलवार को धामपुर-दिल्ली राज्य मार्ग के अलावा संपर्क मार्गों से भी सैंकड़ों कांवड़िए शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए। नजीबाबाद के मोटा महादेव पर जल चढ़ाकर यहां पहुंचे शिवभक्त शेखर कुमार, रूपचंद सिंह, कुलदीप कुमार, टेकचंद सिंह, नरेंद्र कुमार तथा संजीव कुमार ने नींदडू़-मनकुआ संपर्क मार्ग से गुजरते हुए बताया कि इस बार गांवों से बड़ी तादाद में शिव भक्त कांवड़ लेने गए हैं। शिवरात्रि पर मंगलवार की आधी रात से गांवों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, जो अगले दिन तक चलेगा।
विज्ञापन


कांवड़ सेवा शिविर लगाया
नगीना/किरतपुर(बिजनौर)। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद द्वारा शिवभक्तों की सेवा के लिए आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान व कृष्ण गोपाल महाविद्यालय के प्रबंधक साहू संतोष कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप जैन, गौरव गोयल, विकास गुप्ता, संजीव थापन बॉबी, विजयन नायर, सुनिल विश्नोई, परवेज आदिल, मनीष राणा, मुनीर आलम, यासीन सोनी मौजूद रहे। एक काम्प्लेक्स पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद कार्यालय के बाहर आयोजित भंडारे में देर रात शिवभक्तों ने भोजन ग्रहण किया। शिव भक्तों के आराम की व्यवस्था भी की गई थी। किरतपुर में किरतपुर गैस एजेंसी स्वामी देवेंद्र चौधरी एवं उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता देवी द्वारा नगीना तिराहे पर शिविर लगाया गया। प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष शीशराम सिंह ने नजीबाबाद मार्ग स्थित आवास पर शिविर लगाया। मौअज्जमपुर रोड पर मुकुल अग्रवाल, वैभव अग्रवाल व मनोज अग्रवाल ने कांवड़ सेवा शिविर लगाया। पालिका सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता घसीटा तोमर तथा ऋषभ रस्तौगी ने भी अलग अलग शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा की।
विज्ञापन


मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़ा सैलाब
नगीना/कोतवाली देहात(बिजनौर)। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर मुक्तेश्वरनाथ पर हजारों की संख्या में कांवड़िए पहुंचने शुरू हो गए। हर हर महादेव के जयकारों से नगीना नगर शिवमय हो गया है। मंदिर के पुजारी डॉ विपिनचंद त्रिपाठी ने बताया कि हवन पूजन के बाद रात्रि के 12 बजे से मंदिर पर जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। बर्फानी सेवा समिति के तत्वावधान में जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। मंदिर मुक्तेश्वरनाथ समेत मंडी मौलगंज स्थित लोकेश्वरनाथ मंदर, रेलवे स्टेशन स्थित शिवमंदिर, ब्राह्मणी वाला तालाब स्थित शिवमंदिर, मुहल्ला पाधान स्थित भोलानाथ मंदिर, सीएचसी परिसर स्थित नीलेश्वर मंदिर को भव्य रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव शादीपुर, बेगमपुर शादी, सिकंदरपुर, हाजीपुर, रोशनपुर प्रताप, करौंदा चौधर आदि गांवों में मंदिरों को सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें