फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर रहेगी शासन की खास नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
40 परीक्षा केंद्रों पर रहेगी शासन की नजर
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की जिले के 40 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रहेगी। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी परीक्षा के दौरान तैनात रहेंगे। 20 जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों पर व्यवस्था बनाने में लगाए गए हैं।
हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं पहले समाप्त होंगी। इंटर की परीक्षाएं 13 मार्च तक चलेंगी। डीआइओएस राजेश कुमार के अनुसार हाईस्कूल के 55,966 और इंटर के 44,185 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। शासन के आदेश पर परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिले में 120 परीक्षा केंद्र बने हैं। इनमें 40 परीक्षा केंद्र ऐसे चिन्ह्ति हैं जिन पर मजिस्ट्रेट पूरी परीक्षा में केंद्र पर रहकर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

तहसीलवार एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिले को 15 सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। डीआईओएस के मुताबिक केंद्रों पर एसटीएफ भी रहेगी। कहीं भी कोई चूक हुई तो प्रधानाचार्य व संबंधित शिक्षक व कर्मचारी जेल जाएंगे। व्यवस्थाओं पर अंतिम रूप से समीक्षा करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला परीक्षा समिति की बैठक एक दो दिन में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें
बिजनौर। डीआईओएस के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर जिन कक्षों में परीक्षा होनी है, उनमें सीसीटीवी कैमरे लगे होने जरूरी हैं। हर परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनेगा। उसमें प्रश्रपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं रखी जाएंगी। बंडलों का सिलिंग पैकिंग व प्रश्रपत्रों को कंट्रोल रूम में खोला जाएगा। इसलिए कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने जरूरी हैं। परीक्षा ड्यूटी लगाने में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। परिषद कार्यालय सेे हाई स्कूल व इंटर की उत्तरपुस्तिकाएं जिले में आ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें