फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । जिले भर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं से नेताजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

आरजेपी इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर देशभक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. राजकुमार त्यागी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सुभाष चौक पर साफ सफाई कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित राजपूत, हनी अहलावत, गौरव सैनी, रोहित जोशी, अक्षय आदि मौजूद रहे।
आरबीडी कॉलेज में शिक्षा विभाग की ओर से सुभाष चंद्र बोस जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का शीर्षक सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान रहा। विभागाध्यक्ष डा. वीपी विश्वकर्मा ने छात्राओं को सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तित्व के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्या डा .विदुषी भारद्वाज, डा. मंजुला कुमार, नजमुन्निसा, सारिका सिंह, हुमा खान, डा. ओमलता आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सुभाष चौक पर नेताजी की जयंती मनाई। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भटनागर ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन के बारे में बताया । कार्यक्रम में रितेश भटनागर, योगेश भटनागर, स्पर्श, आईएस भटनागर, ब्रजबिहारी सक्सेना, हिमांशु भटनागर, प्रदीप किशोर भटनागर, छोटेलाल भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
हल्दौर । पूर्व माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। हल्दौर के गहलौत डिग्री कॉलेज में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्या डॉ. पंकज सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पण किए। कार्यक्रम में विपुल प्रताप सिंह, डॉ. नीतू रानी, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. विजयवीर सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

सुभाष चंद्र बोस के बलिदान की गाथा सुनाई
बेगावाला । क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बाकरपुर गढ़ी, खानजहांनपुर बहादर, मुजफ्फरपुर केशो और धारूवाला में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। किसान इंटर कॉलेज मंडावली और बंगाली गांव धर्मनगरी के माता दुर्गा के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बंगाली समाज के लोगों ने सुभाष चंद्र बोस को याद किया। बच्चों को उनके व्यक्तित्व और देश के लिए बलिदान की गाथा सुनाई।

शोभायात्रा निकाली
दारानगर गंज । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. ललित वर्मा ने किया। इस मौके पर महेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य जयपाल सिंह, उपासना शर्मा, राखी शर्मा, प्रभात शर्मा, यशपाल, आशु अग्रवाल, राजू उपाध्याय मौजूद रहे।

सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की झांकी निकाली
नूरपुर/राजा का ताजपुर। ताजपुर में स्कूली बच्चों ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की झांकी निकाली। मंगलवार को नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल गोहावर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रबंधक देवेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा मौजूद रहे। आर आर पब्ल्कि स्कूल, निर्मल पब्लिक स्कूल और गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन कर नेता को श्रद्धांजलि दी गई। राजा का ताजपुर में ताराचंद मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने सुभाषचंद्र बोस, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, मां सरस्वती सहित लगभग एक दर्जन देशभक्तों की झांकियों के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकाली। ग्राम प्रधान सुरेश सैनी और इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक गौतम कुमार ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें