बिजनौर (ब्यूरो)। जिले के शुगर मिलों ने 1,039 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। धामपुर शुगर मिल गन्ना भुगतान में सबसे आगे है। इसके बाद स्योहारा शुगर मिल का नंबर है।
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले की शुगर मिल अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में चली थी। ढाई माह में शुगर मिलों ने चार करोड़ साल लाख गन्ने की पेराई करके 43 लाख क्विंटल चीनी तैयार की है। बृहस्पतिवार को बूंदकी शुगर मिल ने 12 करोड़, बहादरपुर ने 13, बरकातपुर ने चार करोड़ 55 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जिला प्रदेश में एक हजार 39 करोड़ का गन्ना भुगतान करके नंबर वन बना है। धामपुर शुगर मिल ने अब तक 233 करोड़ और स्योहारा शुगर मिल ने 204 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। प्रशासन अन्य शुगर मिलों पर भुगतान में तेजी लाने के लिए दबाव बनाए हुए है।