फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप विभाग की झूठी शिकायत करने पहुंचे किसान को एडीएम ने पुलिस से गिरफ्तार कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। समाधान दिवस में नलकूप विभाग के अधिकारियों की झूठी शिकायत करने आए अफजलगढ़ थाने के गांव मीरापुर मोदीवाला के एक किसान को एडीएम मदन सिंह गर्ब्याल, एएसपी देहात विश्वजीत सिंह के आदेश पर मौके पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने एसओ अफजलगढ़ विभाग के जिलेदार अजय प्रताप सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव मीरापुर मोदीवाला के पास से भिक्कावाला पंप माइनर गुजरती है। इस माइनर की पटरी पर ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा से मिट्टी कार्य कराकर मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। पंचायत की ओर से यह कार्य काफी हो भी चुका है, पर जब यह कार्य होता हुआ गांव के सरदार राजेंद्र सिंह के खेतों के पास पहुंचा तो वहां पर संबंधित किसान द्वारा नलकूप विभाग की कई बीघा जमीन पर कब्जा होना पाया गया है। पंचायत के अधिकारियों से आरोपी राजेंद्र सिंह ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आग्रह किया, पर जब आरोपी नहीं माना तो प्रधान आदि ने इसकी शिकायत नल कूप विभाग में की। पंचायत की शिकायत पर जिलेदार ने पुलिस को साथ लेकर मौके का मुआयना किया और आरोपी से सरकारी जमीन को अविलंब कब्जामुक्त कराने को कहा।
बकौल जिलेदार विभाग की ओर से सरकारी जमीन पर आरोपी द्वारा बोए गन्ने की फसल को भी अपने स्तर से कटवा दिया और इतना कुछ करने के बाद वह आरोपी किसान से यह कह कर वापस आ गए थे कि वह कटा हुआ गन्ना वहां से उठवाने को कहा। आरोपी ने अधिकारियों के आग्रह के बाद भी गन्ना नहीं उठाया। किसान सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करने के स्थान पर मंगलवार को धामपुर तहसील के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नलकूप विभाग के अधिकारियों की शिकायत करने पहुंच गया। जब एडीएम मदन सिंह गर्ब्याल ने किसान की समस्या का समाधान करने को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर निष्कर्ष का प्रयास किया तो किसान की शिकायत झूठी निकली। एडीएम और एएसपी के आदेश पर कार्यक्रम में मौजूद पुलिस ने आरोपी किसान सरदार राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया और एसओ अफजलगढ़ को जिलेदार की तहरीर पर आदेश कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, आरोपी किसान सरदार राजेंद्र सिंह ने लगे आरोपों को गलत बताया और प्रशासन की ओर से एकपक्षीय कार्रवाई करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें