फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स का सम्मान करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को पेंशनर्स का सम्मान करने और पेंशनर्स का शोषण होने पर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेंशनर्स अदालत की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी अपने अपने विभाग में छह माह की अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का रजिस्टर तैयार करें। जहां इस प्रकार के रजिस्टर बने हुए हैं, उन्हें अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पेंशनर्स से संबंधित जो भी शासनादेश प्राप्त होता है , उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कहा कि हमारा नैतिक कर्तव्य है कि उनका सम्मान करे। शासन द्वारा प्राप्त कराए जाने वाले लाभों से उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करें। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिये कि नियमित रूप पेंशनर्स के साथ त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि छह माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर कोषागार में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें यथा सम्भव सभी आवश्यक लाभ उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह द्वारा कोषागार में कर्मचारियों द्वारा पेंशनर्स के साथ असहयोगी रवैये की शिकायत की। विभागीय अधिकारियों द्वारा पेंशनर्स के वाजिबात के प्रकरण लंबित रखने और रिवाइज पेंशन के मामले समय से कोषागार प्रेषित न किये जाने की शिकायत करते हुए उनके समाधान के लिए सहयोग की मांग की। अदालत में वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार, सभी विभागों के अध्यक्ष और पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पेंशनर्स मौजूद थे।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने रखी समस्याएं
बिजनौर। कर्मचारियों ने अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं के बारे में बताया। सेवानिवृत्त एएनएम संजू अग्रवाल ने समस्त देयकों के भुगतान व लेखपाल अब्दुल हसन ने दो प्रतिशत डीए के भुगतान, दिनेश कुमार शर्मा ने ग्रेच्यूटी के भुगतान की समस्या रखीं। एडीएम प्रशासन ने सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज सिंह ने किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशन एसोसिएशन जिला मंत्री केपी सिंह, दुर्गा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें