बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
बिजनौर।
बजरंग दल की ओर से बृहस्पतिवार को कोठारी बंधुओं के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने बीस यूनिट रक्तदान किया।
शिविर में विहिप के विभाग संगठन मंत्री प्रमोद ने बताया कि युवाओं को देश को सही दिशा देने के लिए कार्य करना चाहिए। बजरंग दल की प्रेरणा से देश का युवा राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। भाजपा नेता डॉ. वीरबल सिंह ने बताया कि रक्तदान करने से ब्लडप्रेशर, लकवा, हीमोक्रोमो टोसेस (अंगों में आयरन जमा होना) आदि कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। रक्तदान से व्यक्ति के सामान्य जीवन पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। उन्होंने 16 साल से 60 साल तक के स्वस्थ लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी ने बताया कि ब्लड बैंक में स्टॉक फुल होने के कारण सिर्फ बीस कार्यकर्ता ही रक्तदान कर सके। कार्यक्रम में कैलाश उपाध्याय, रजत चौधरी, संजय चौधरी, नेपाल सिंह, अखिलेश चौधरी, शिवानी घाघर, बीना राजपूत, नीरु, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।