फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपुरी रामगंगा तट पर लगने वाले मेला स्थल पर तैयारी न होने से श्रद्वालु, दूकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। भूतपुरी में रामगंगा के तट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले की श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मेला स्थल में झाड़ झंकार खड़े है। जहां पर मेले का आयोजन होना है। वहां पर जमीन भी उबड़ खाबड़ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भूतपुरी के रामगंगा नदी के तट पर लगने वाला मेले में इस बार श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेला स्थल पर कई फीट गहरे गड्ढे हैं। सफाई व्यवस्था और मेले की तैयारी के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। मेला स्थल पर दूर दराज से श्रद्धालुओं और दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। दुकानदार दुकान लगाने की जगह खुद सफाई करने को मजबूर हो रहे है।

मेले में ठीक व्यवस्था बनाने क ा काम ठेकेदार है: प्रधान
ग्राम प्रधान भूतपुरी फुल कुंवर सिंह का कहना है कि यह ग्राम पंचायत स्तर का मेला है। पंचायत स्तर से मेले का ठेका दिया जाता है। इस बार मेले का ठेका पंचायत की ओर से 53 हजार रुपये में ठेकेदार शीशराम सिंह दल्लीवाला को दिया गया है। अब ठेकेदार का काम है कि वह मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के अनुरूप क्या करता है। इसमें मेला कमेटी कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती। जबकि ठेकेदार का कहना है कि वह मानक अनुरूप तैयारी करने का भरपूर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


डुबकी लगाने में आएगी दिक्कत
श्रद्धालु नरेंद्र कुमार, कौशल कुमार, प्रेमप्रकाश, जितेंद्र कुमार, करन सिंह का कहना है कि रामगंगा में डुबकी लगाने के हिसाब से कम पानी प्रवाहित हो रहा है। पानी कम होने से श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने में दिक्कत आएगी। कई बार प्रशासन से नदी में जल प्रवाहित कराने की अपेक्षा की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिससे श्रद्धालुओं में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें