फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम से गैर हाजिर नौ अधिकारियों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर(बिजनौर)। मंगलवार को तहसील के सभाकक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 195 दर्ज शिकायतों में से अधिकारियों ने केवल छह का ही मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान नौ अधिकारियों के गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

एसडीएम आजाद भगत सिंह के निर्देशन में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायत राजस्व विभाग, विद्युत और विकास विभाग की शामिल रही। गांव मूंढाखेड़ी के ग्रामीणों का आरोप है कि खुली पंचायत में पिंटू को डीलर चुना गया था। मगर, गांव के लोग दोबारा पंचायत कराने की मांग कर अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। कार्यक्रम में नौ अधिकारी गैरहाजिर रहे। इन अधिकारियों में डिप्टी सीएमओ धामपुर , नहटौर, अफजलगढ़, एडीओ पंचायत धामपुर, एडीओ सहकारिता धामपुर, एडीओ पंचायत स्योहारा , बीडीओ नहटौर, एडीओ पंचायत अफजलगढ़, एडीओ सहकारिता अफजलगढ़ शामिल है। इन सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की है। कार्यक्रम में तहसीलदार सुरेश कुमार , सीओ सुशील कुमार, बीडीओ राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें