फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारा नाटक की प्रस्तुति देख दर्शक हुए भावविभोर, विधायक ने की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। संगीत नाटक अकादमी और अक्षर के संयुक्त बैनर तले एनएसडी पास आउट सीनियर रंगकर्मियों साजिदा और जॉय मितई के निर्देशन में नाटक ‘बनजारा’ का यादगार प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन

विनायक मंडप में आयोजित इस नाटक में बनजारा समुदाय की महिला नृत्यांगनाओं और थियेटर की महिला कलाकारों के संघर्ष और अस्तित्व की लड़ाई को मार्मिक तरीके से दर्शाया गया है। राजस्थानी संगीत से ओतप्रोत नाटक में कालबेलिया नृत्यों की जोरदार प्रस्तुति हुई। प्रस्तुति को देख दर्शक भावविभोर हो गए। नाटक के लिए कोई मंच न बनाकर जमीन पर ही बनजारा परिवार का डेरा बना था। सभी पात्रों ने सटीक अभिनय किया।
इससे पूर्व विधायक अशोक राणा, अशोक कटारिया, ज्योति राणा, , शरदचंद शर्मा, तनुज बंसल, महेंद्रमान शेखावत, रवि शंकर अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, विजय अग्रवाल, विजय गुप्ता, नसीम अहमद, डा.गजेंद्र सिंह ने नाटक से पूर्व नटराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया। संस्था अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना, डा. कमाल अहमद, गजेंद्र सिंह, जावेद रहमान, डीएस चौहान ने नाटक के कलाकारों निधि मिश्रा, देवारती मजूमदार, स्नेहा, सीमा, माधवी, प्रियंका, शानू, सुदीप्तो, शाहीन के अलावा नाटक की डायरेक्टर साजिदा और जॉय मितई को सम्मानित किया। एसडीएम वीके सिंह ने भी सराहना की। अध्यक्षता नरेंद्र गुप्ता ने और संचालन सत्यराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें