फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामडोल जुलूस के लिए पुलिस ने तैयारी शुरु की

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। 16 अगस्त को निकाले जाने वाले रामडोल जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। जुलूस के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को मुचलका पाबंद किया है। इसके साथ ही पुलिस कुछ लोगों को नोटिस देने की भी तैयारी कर रही है। नूरपुर में रामडोल जुलूस को काफी संवेदनशील माना जाता है। इस बार रामडोल का जुलूस 16 अगस्त को निकाला जाएगा। कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जुलूस को लेकर किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। कुछ लोगों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के अलावा बाहर से भी पुलिस बल आएगा। इसके अलावा जुलूस के रास्ते में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगें।
विज्ञापन

बता दें कि रामडोल जुलूस को लेकर चार वर्षों से विवाद चल रहा है। मोहल्ला चौधरियान की एक गली से जुलूस निकालने को लेकर मुसलिम समुदाय ने आपत्ति जताते हुए वर्ष 2012 में बंजारन चौक पर जुलूस को रोक दिया था। बाद में दोनो पक्षों के कुछ लोगों द्वारा जुलूस के रास्ते में कुछ फेरबदल करने का समझौता हुआ था। वर्ष 2014 में बदले हुए रास्ते से ही जुलूस निकाला गया था। वर्ष 2015 में हिंदू समुदाय के लोग जुलूस को परंपरागत रास्ते से निकाले जाने की मांग पर अड़ गए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने पर जुलूस को स्थगित कर दिया गया था। बाद में उक्त मामला तत्कालीन जिलाधिकारी वीके आनंद के पास पहुंचा। वीके आनंद ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जुलूस को पुराने रास्ते से ही निकालने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भारी सुरक्षा के बीच करीब छह माह के बाद जुलूस निकाला गया था। वर्ष 2016 में भी जुलूस उसी रास्ते से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें