फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व सचिव पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान व सचिव की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

गजरौलाशिव (बिजनौर)।
गांव मधुसूदनपुर नंद उर्फ झलरा में विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने ग्राम प्रधान व सचिव को अनियमितता व रिश्वत लेने के आरोप पर जमकर हड़काया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों को दिए पत्र में ग्राम प्रधान सिकंदर व सचिव देवस्वरूप पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने व रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र व सहायक अभियंता सतेंद्र सिंह जांच करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जांच के बिंदु बताए और घर-घर जाकर पूछताछ की। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर शौचालय बनवाने के नाम पर दो हजार व सरकारी आवास बनवाने के नाम पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। राशन डीलर पर भी राशन न देने का आरोप लगाया। जांच अधिकारियों ने कहा कि वे अपनी रिपोर्ट प्रशासन को देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें