फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की दीवार गिरने से बच्ची और युवक की मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। गांव लोदीपुर मिलक में स्कूल की जर्जर दीवार गिर गई। इसके नीचे दबने से एक युवक व एक बच्ची की मौत हो गई। ग्रामवासियों ने स्कूल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव लोदीपुर मिलक में आदर्श जनता जूनियर हाईस्कूल के भवन की हालत काफी जर्जर है। पास में बने मंडी परिसर में रविवार को सप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार में पास के गांव सेला निवासी लाखन सिंह (25) सब्जी की फड़ लगाता था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह फड़ लगाकर किसी काम से बाजार से बाहर आया था। समीप से गुजरते हुए स्कूल की दीवार अचानक उस पर गिर गई। दीवार के पास खेल रही लोदीपुर निवासी देवेंद्र सिंह की सात वर्षीय पुत्री मोनिका भी दीवार के नीचे दब गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, लाखन की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसका करीब दो वर्ष का एक बेटा है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार भान सिंह व सीओ यशपाल सिंह पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि स्कल भवन काफी पुराना बना हुआ है और इसकी हालत जर्जर है। स्कूल संचालक ने इसकी हालत सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया। इसे लेकर ग्रामवासियों में रोष है। स्कूल प्रबंधक कृष्ण कुमार का कहना है कि स्कूल भवन की मरम्मत का काम शीघ्र ही शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें