फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के वोट बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के वोट बनाने के लिए विशेष अभियान 9 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा वोटरों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के लिए 9 और 23 जुलाई की तिथियां तय की गई हैं।
जीजीआईसी में विशेष अभियान संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचकों को पंजीकृत करने के लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 18 से 21 वर्ष के अंपजीकृत युवा एवं युवतियों के वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। प्रत्येक तहसील स्तर पर मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 जनवरी 2017 की अर्हता के आधार पर 18 से 21 वर्ष के सभी युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि अपने स्तर से सभी शिक्षण संस्थाअेां को इस कार्य में योगदान के निर्देश दें। स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र/छात्राओं द्वारा जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए हीरालाल, उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य जीजीआईसी, संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी और बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें