फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तीन हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
योग कार्यक्रम में भाग लेंगे तीन हजार लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
विश्व योग दिवस पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुख्ता इंतजाम रहेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात होगी तथा आकस्मिक परिस्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा भी मौजूद रहेगी। पालिका अधिकारियों को योग कार्यक्रम के प्रतिभागियों के लिए पेयजल सुविधा की व्यवस्था कराने को कहा गया है। योग कार्यक्रम में करीब तीन हजार लोग भाग लेंगे।
सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने कोर कमेटी में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि योग कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम में तथा सभी तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा। समय सुबह छह बजे है। इसलिए प्रतिभागियों का प्रवेश पांच बजे से पौने छह बजे तक रहेगा। सीएमओ से कहा गया है कि वह टीम के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था रखें। शिक्षा विभाग नामित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपे। नेहरू स्टेडियम में अधिकृत तीन हजार लोगों के योग करने की व्यवस्था रहेगी। प्रतिभागी मेट व चादर भी ला सकते हैं।
विज्ञापन

सीडीओ के अनुसार, प्रतिभागियों को नाश्ते में बिस्कुट व केला दिया जाएगा। पेयजल के सौ कैंपर, चार टैंकर रहेगे। महिला व पुरुष शौचालय की अलग-अलग व्यवस्था होगी। जिला पंचायत राज विभाग को योग स्थल की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी, क्रीड़ा भारती व नेहरू युवा केंद्र सभी व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक से गायब रहे प्रधानाचार्य
इस समीक्षा बैठक में विद्यालयों के प्रधानाचार्य व सहायक नोडल अधिकारी नहीं आए। डीआईओएस एके दूबे के अनुसार, तीसरे विश्व योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिले के 12 प्रधानाचार्यो को बुलाया गया था। इन्हें नोडल अधिकारियों को साथ लाने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में कन्या इंटर कॉलेज धामपुर, आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा व श्री कृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर के प्रधानाचार्य गैरहाजिर रहे। तीनों प्रधानाचार्यों का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

- नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा इंतजाम, पुलिस और एंबुलेंस भी होंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें