फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुस्सेपुर पाली में 91 मरीजों की जांच, हेपेटाइटिस सी के पांच पॉजिटिव

विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों से जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम मुस्सेपुर पाली में संक्रमण फैलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 91 मरीजों की जांच की। वहीं, गांव की नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

बीपीएम अमित श्रीवास्तव के अनुसार, राजवीर सिंह की बैठक पर लगाए गए शिविर में 54 महिलाओं, 28 पुरुषों और नौ बच्चों की डेंगू, मलेरिया तथा हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की गई। जांच में डेंगू, मलेरिया और हेपेटाइटिस बी का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला, जबकि हेपेटाइटिस सी के पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए। शिविर में पहुंचे मरीजों को वायरल बुखार, नजला, जुकाम और खांसी आदि की दवाएं दी गईं। इस दौरान डॉ. अनम रईस, डॉ. आमिर, फार्मेसिस्ट हेमंत कुमार, स्टाफ नर्स नीता, एलटी दक्ष कुमार और बीसीपीएम राजेश कुमार मौजूद रहे।


उधर, जिला मलेरिया अधिकारी मंजुशा गुप्ता के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने गांव का दौरा किया। टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उन्हें संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए। गांव के कंपोजिट विद्यालय में भी बच्चों को साफ-सफाई रखने और संक्रमण से बचने के प्रति जागरूक किया गया। टीम में एएमओ आशुतोष कुमार और डीएसओ डॉ. प्रतीक किशोर शामिल रहे।

नहटौर क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों से जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें