फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्टांप चोरी की धनराशि जमा न करने पर 903 आरसी जारी की

Sun, 25 May 2025 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक तरफ बैनामों के समय जानकारी छिपाकर स्टांप चोरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर कोर्ट से जुर्माना लगने के बाद भी लोग पैसा जमा नहीं कर रहे।
विज्ञापन

जिले में इस समय 903 आरसी स्टांप चोरी से संबंधित जारी हुई है। तहसीलों को इन आरसी से करीब 11.38 करोड़ की वसूली करनी है। इन सभी में डीएम, एडीएम और एआईटी कोर्ट से जुर्माना लगाया गया था।
जिले में इस समय स्टांप चोरी के 325 मुकदमे चल रहे हैं। इनमें तीन मामले डीएम कोर्ट, 40 मामले एडीएम कोर्ट और 28 केस एआईजी कोर्ट में चल रहे हैं। यह सभी मामले जांच के दौरान पकड़ में आए थे। इनमें से अधिकांश ने जानकारी छिपाकर कम स्टांप लगाया था। वहीं अब बात पैसा जमा होने की करें तो इसकी लंबी सूची है। एडीएम वित्त एवं राजस्व कोर्ट से जारी 903 आरसी ऐसी हैं, जिनमें 11.38 करोड़ की वसूली होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगले सप्ताह में यह आरसी की संख्या बढ़कर 904 हो जाएगी। धामपुर में हाल ही में करीब 1.66 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी में जुर्माना लगाया गया था।
जुर्माना जमा न करने पर इसमें भी आरसी की तैयारी चल रही है। इसके अलावा पुरैनी टोल मामले में भी करीब 87 लाख की वसूली होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें