बीआईटी परीक्षा केंद्र पर 900 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
बिजनौर। बीआईटी उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा-2020 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को कॉलेज प्रशासन की ओर से नि:शुल्क बस सुविधा प्रदान की जाएगी। 20 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए बीआईटी को इस बार भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस परीक्षा केंद्र पर करीब 900 परीक्षार्थी परीक्षा देेंगे।
कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए बीआईटी संस्थान ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे मास्क पहनकर और सैनिटाइजर लेकर ही परीक्षा केंद्र पर आएं। संस्थान के निदेशक डॉ. विराज त्यागी के अनुसार जनपद बिजनौर और जिला मुजफ्फरनगर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी। जो भी परीक्षार्थी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, वे 8859901114 एवं 8859901120 पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उप निदेशक एवं केंद्र अधीक्षक डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि जिन कक्षों में परीक्षा प्रस्तावित है, उन्हें और फर्नीचर को सैनिटाइज कराया गया है। परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही ण्प्रवेश दिया जाएगा।