फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से आने वाले 87 लोग पूरी तरह स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों से आने वाले 87 लोग पूरी तरह स्वस्थ
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। विदेशों से आए 87 लोग होम क्वारंटीन के बाद बिल्कुल ठीक निकले हैं। सीएमओ के अनुसार जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक 81 लोगों का 14 दिन होम क्वारंटीन टाइम पूरा हो चुका है, जबकि अन्य 32 लोगों की 28 दिन की होम क्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। छह लोग अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 92 लोगों आने की सूचना शासन से उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और इन सभी लोगों को ट्रेस करने का काम शुरू किया गया। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार 92 में से 87 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रेस्पांस टीम द्वार ट्रेस किया गया, जबकि पांच लोगों को संबंधित पते पर नहीं मिले। सूची में उपलब्ध कराए गए नंबरों से भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इस दौरान 87 लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में जांच कराने के बाद इनके घरों पर ही आइसोलेट किया गया था। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में इनमें से 81 लोगों के 14 दिन होम क्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य 32 लोगों के 28 दिन होम क्वारंटीन पूरे हो चुके हैं। छह लोग वर्तमान में भी होम क्वारंटीन हैं, उन्हें भी शीघ्र ही स्वस्थ घोषित कर दिया जाएगा। 92 में से पांच लोगों की लोकेशन ट्रेस कराने पर वे संबंधित पते पर नहीं मिले। उन्होंने बताया कि सभी लोग जांच में नेगेटिव आए हैं। अभी तक जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें