फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी पर गया शिक्षामित्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी पर गया शिक्षामित्र घायल
विज्ञापन

बिजनौर। बढापुर विधानसभा चुनाव में गांव उमरपुर बरखेड़ा के बूथ संख्या 114 पर ड्यूटी पर गए शिक्षा मित्र मोहम्मद वाइज के लिए बूथ पर खुदा शौचालय का गड्ढा मुसीबत का सबब बन गया। रात में बिजली न होने पर शिक्षा मित्र गड्ढे में गिर गया और उनके पैर की हड्डी टूट गई। दो घंटे बाद एंबुलेंस के पहुंचने पर उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के शिक्षामित्र मोहम्मद वाइज की बढापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव उमरपुर बरखेड़ा के बूथ संख्या 14 पर मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार को पोलिंग पार्टी सही सलामत बूथ पर पहुंच गई थी। सोमवार रात में बूथ पर बिजली गुल रही। रात में पोलिंग पार्टी ने खाना भी खाया। मोहम्मद वाइज ने बताया कि वह हैंडपंप से पानी लेने गए थे। नल के पास अंधेरा पसरा हुआ था। पास में शौचालय का गड्ढा खुदा पड़ा था। अचानक वह गड्ढे में जा गिरे तथा उनके पैर की हड्डी टूट गई। इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य आला अफसरों को भी दी गई। करीब दो घंटे बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची तथा शिक्षामित्र को उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें