फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के अफसरों के साथ एजेंसी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच अफसरों के साथ दोबारा से किया बैराज का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर बैराज के क्षतिग्रस्त हुई पुल की सड़क की मरम्मत का काम मंगलवार को भी शुरू नहीं हुआ। एनएच के अफसरों के साथ करीब दो घंटे तक निर्माण एजेंसी दोबारा से पुल का डिजाइन बनाने में जुटी है, जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उसका बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दिल्ली-पौडी हाईवे पर बैराज के पुल की करीब डेढ़ मीटर सड़क शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गई थी। एनएच के अफसरों की इसकी मरम्मत कराने की जिम्मेदारी है। पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। छोटे वाहन ही धीमी गति से निकल रहे हैं। सोमवार को डीएम ने एनएच मेरठ के अफसरों व निर्माण एजेंसी की बैठक ली थी। मंगलवार से टीम ने काम शुरू कराने की हामी भरी थी, पर मंगलवार को भी काम शुरू नहीं हुआ। एनएच के अफसरों के साथ निर्माण एजेंसी ने मंगलवार का पुल पर करीब दो घंटे तक रही। इस दौरान एजेंसी ने क्षतिग्रस्त पुल के हिस्से का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद दोबारा से डिजाइन तैयार किया। निर्माण का लेकर एजेंसी के लोगों ने एनएच के अफसरों से काफी देर तक विचार विमर्श भी किया। इसके बाद टीम वहां से चली गई। मरम्मत का काम शुरू नहीं होने से लोगों में बेचैनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें