फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के शहीदों के सम्मान में बाजार रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा में सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ चारों ओर आक्रोश का उठा सैलाब, पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने की मांग
विज्ञापन

फोटो
बिजनौर। पुलवामा में सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ जिलेवासियों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। सभी आतंकवादियों को अब आखिरी सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को भी कई जगह पर पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर बाजार बंद रहा। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर खुली दुकानों को भी बंद कराया। वर्धमान कॉलेज में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रुकवा दिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को जिले में बाजार बंद का आह्वान किया था। शनिवार को इसका असर भी दिखाई दिया। अधिकतर बाजार बंद रहा। अनाज बाजार, मुख्य बाजार, सिविल लाइन आदि के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बाजार में आ गए। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओं को कुछ दुकानें खुलने के बारे में पता चला तो वे वहां पहुंच गए, जहां भी दुकानें खुलने की सूचना मिलती, दुकान बंद करा दी जाती। बाजार बंद होने के बाद भी व्यापारी घर में नहीं रुके बल्कि बाजार में आए। हर तरफ आतंकी घटना से जुड़ी चर्चा ही रही। सभी कह रहे थे कि अब पाकिस्तान व आतंकवादियों को आखिरी सबक सिखाना होगा। सबक ऐसा होगा कि पाकिस्तान का आतंकवाद ही खत्म हो जाएगा। दुनिया का कोई भी देश व आतंकवादी भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत न कर सकें। बाजार में दिनभर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता घूमते रहे। इस बीच वर्धमान कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने की सूचना मिली तो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर हंगामा किया। कहा कि पूरा देश शहीदों को याद कर रहा है और वर्धमान कॉलेज में नृत्य कार्यक्रम चल रहे हैं। कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखकर कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद कर दिया गया। केवल मेधावी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका चौक पर शहीदों के फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, शिव सेना कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संयोजक मोहित राजपूत ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी करतूत का करारा जवाब मिलना चाहिए। देश में छिपे गद्दारों को ढूंढकर फांसी कर सजा देनी चाहिए। इस दौरान अमरीश, हनी, भाजपा नेता सौरभ सिंघल, मानव सचदेवा, अमित शर्मा, युवराज त्यागी, मनी चौधरी, आर्यन, अंतरिक्ष कौशिक, अंकुश, कौशल, संकित त्यागी, दीपक, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पैगाम-ए-अमन कमेटी के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
पैगाम-ए-अमन कमेटी के बैनर तले मदरसा जामियतुल कुरान वस्सुन्नह अल खय्यरियह में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की गई। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। केंद्र सरकार से हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। कमेटी संरक्षक मौलाना डा.फुरकान मेहरबान अली अल कासमी व पैगाम ए कमेटी के अध्यक्ष शहबाज अंसारी ने हमले को पाकिस्तान का नापाक व कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का सहारा लेकर हमारे जवानों को धोखे से मारता है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है। मदरसे के छात्रों ने मांग की कि अब पाकिस्तान को माफ नहीं करना चाहिए। पाकिस्तान के सभी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारकर पूरी दुनिया को संदेश देना चाहिए कि आज हिंदुस्तान किसी से कम नहीं है। कहा कि देश के लिए उन्हें खून का एक एक कतरा भी देना पड़ा तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान मौलाना शाहनवाज, मौलाना अंजर, मौलारा मेराज, तय्यब अली, हसन चौधरी एडवोकेट, अब्दुल समद आजाद, मास्टर महमूद, मौलाना मोहम्मद, मौलाना रिजवान नदवी, कारी फैसल, मौलाना रियाज, मौलाना शौकिन आदि मौजूद रहे।

व्यापार संघ ने पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी
नीलकमल व्यापार संघ ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। राजेंद्र गौतम, प्रेमसागर शर्मा, नवनीत चौधरी, डा.विकास त्यागी, विशाल अग्रवाल, संजय हरित, अंकुर जैन, संजय सैनी आदि ने कहा कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। अनाज एवं किराना व्यापार संघ की बैठक में अध्यक्ष सुशील जिंदल ने कहा कि अब देश को आतंकवाद से मुक्ति चाहिए। भारतीय सेना पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दे। आजाद किसान यूनियन की बैठक में हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि शहीद सैनिक किसानों के ही बेटे थे। किसान परिवारों को यह अपूरणीय क्षति पहुंची है। कहा कि यूनियन सभी शहीद परिवारों के साथ है। बैठक में प्रदेश संयोजक महेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, संजीव, हाजी शकील, सतेंद्र, शीशराम सिंह, मूला सिंह, गिरिराज सिंह आदि मौजूद रहे। औषधि विक्रेता संघ ने नवयुग मार्केट में शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजेश राणा, केके अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, विनय खन्ना, नरेश गुप्ता, सुशील शर्मा, मनीकांत शर्मा, नरदेव शुक्ला, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में हुई शोकसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

शिक्षकों ने निकाला कैंडल मार्च
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट ऑफिस से कलक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकाला। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को देकर आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं चौहान समाज ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि शहीदों का बलिदान जाया नहीं जाएगा। देश ईंट का जवाब पत्थर से देगा। सरकार से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया। पुष्पेंद्र ढ़ाका, अंकित, उत्तम चौधरी, ललित, सचिन, सोनू, शुभम, केशव, फईम आदि मौजूद रहे।

मुंहतोड़ जवाब देने का है वक्त
इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले पर आक्रोश व्यक्त किया गया। पाकिस्तान को सबक सिखाने व मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सचिव विवेक अग्रवाल, वीके गुप्ता, शशांक राजपूत, अमित चिकारा, मोहम्मद तारिक, सीए रोहित, मुकुल विश्रोई आदि मौजूद रहे। बिजनौर मुस्लिम फंड में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन छधारण किया गया। प्रबंधक अब्दुल रहमान ने केंद्र सरकार से आडतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जियाउद्दीन तालिब, अख्तर जमील खान, सुहैबुर्रहमान, मोहम्मद इल्यास, जौहर अख्तर आदि मौजूद रहे।

एक और सर्जिकल स्ट्राइक की मांग उठी
जनहित वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालते हुए आतंकवादियों के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की। इस दौरान मोहम्मद महताब, जुबैर खान, अल्तमश, नवाब गजाली, आकिब एडवोकेट, अजहर, इस्तखार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आतंकवाद का पुतला फूंका
सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने आतंकवाद का पुतला फूंका। पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि जिन देशों का इस घटना के पीछे हाथ है उनसे बदला लिया जाए। डा.रमेश तोमर, काजी जियाउर्रहमान, अखलाक पप्पू, भानुप्रताप सिंह, आजम खां, सत्यपाल, शाकिर खां, बीके कश्यप, प्रभा चौधरी आदि मौजूद रहे। रालोद की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। शहीदों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि ने कहा कि पूरा देश सैनिकों के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें