फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में पुलिस की दबिश, दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में पुलिस की दबिश, दो को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस की टीम ने जिला मुख्यालय पर स्थित दोनों कांशीराम कॉलोनी में दबिश दी। कॉलोनी के लोगों को चेताया कि कोई भी गैर कानूनी काम किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस ने कॉलोनी से दो लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस की दबिश के दौरान कॉलोनी के लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि बैराज मार्ग स्थित कांशीराम कॉलोनी व रामलीला मैदान के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में जुआ, सट्टे के अलावा महिलाओं के साथ छेड़खानी के साथ कई गैरकानूनी काम हो रहे हैं। सीओ सिटी महेश कुमार की अगुवाई में शनिवार को 20 दरोगा व 100 पुलिसकर्मियों ने दोनों कॉलोनी में दबिश दी। सीओ ने लाउड स्पीकर से चेताया कि कॉलोनी में कोई गैरकानूनी काम नहीं होने दिया जाएगा। जो भी गैर कानूनी काम करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो लोग गलत काम कर रहे हैं वे ऐसा करना बंद कर दें या सजा भुगतने को तैयार रहें। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से दोनों कॉलोनी के लोगों के खलबली मची रही। सीओ सिटी महेश कुमार के मुताबिक दोनों कॉलोनी में लंबे समय से गलत काम होने की शिकायत मिल रही है। कई लोग इसमें लिप्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें