फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों की दैनिक उपस्थिति पर शासन गंभीर है। स्कूलों में लेट लतीफ पहुंचने वाले शिक्षकों पर भी शिकंजा कसेगा। एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में शिक्षकों की उपस्थिति मोबाइल एप से देने की तैयारी की जा रही है। कई जिलों में इसकी शुरूआत कर दी गई है। जिले में भी नवीन शिक्षा सत्र में उपस्थिति मोबाइल एप से ली जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से शिक्षकों व बच्चों के विद्यालय समय पर नहीं पहुंचने के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। इसे लेकर शासन गंभीर है। बच्चों के साथ शिक्षकों की उपस्थिति भी अब शासन को मोबाइल एप से देनी होगी। विद्यालय देरी से पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक शिविर ललिता प्रदीप के आदेश में कहा गया है कि स्कूलों के शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति लेने के लिए शासन द्वारा मोबाइल एप विकसित किया गया है। अनड्रायड आधारित मोबाइल एप का लखनऊ जनपद के 10 ग्रामीण व 10 नगर क्षेत्र के विद्यालयों में किया गया है। अब सूबे के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, चदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, लखनऊ व बरेली जनपद के स्कूलों में भी शुरू कराने के लिए बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। इसके उपरांत बिजनौर जिले में एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ छात्रों की उपस्थिति भी मोबाइल एप से लेकर बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। इससे स्कूलों में फर्जी छात्रों पर भी अंकुश लगेगा तथा स्कूलों में देर से पहुंचने वाले शिक्षक भी पकड़ में आएंगे। जिला समन्वयक सलीम अख्तर बेग ने शासन के आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि नवीन शिक्षा सत्र में जिले में भी मोबाइल एप से उपस्थिति लेनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें