फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी उपायुक्त ने सुनी किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी उपायुक्त ने सुनी किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

हल्दौर। चीनी उपायुक्त ने बिलाई चीनी मिल में पहुंचकर मिल गेट के कांटो की जांच की और किसानों की समस्याओं को सुना। सोमवार को बरेली जोन के चीनी उपायुक्त बीके अरविंद ने बिलाई चीनी मिल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मिल के कांटों की तौलाई पर चर्चा की। इसके बाद मिल में साफ-सफाई, गोदाम में चीनी भंडारण, कार्यालय के दस्तावेजों की जांच की। किसानों ने जांच अधिकारी से पर्याप्त मात्रा में गन्ने की पर्चियां जारी कराने के साथ गन्ना तौलाई के दौरान में बैठने की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। इस अवसर पर सहायक चीनी आयुक्त चंदन कुमार वर्मा, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह, संजीव शर्मा, नवीन आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें